सांसद न होता तो कहीं चाकू चला रहा होता, स्कूल में बीड़ी पीने लगा था: एमपी के बीजेपी सांसद

रीवा (मध्य प्रदेश) से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक स्कूल के कार्यक्रम में कहा है, "मैं अपने शिक्षकों की वजह से ही सांसद बन पाया...अगर सांसद न होता तो कहीं चाकू चला रहा होता।" उन्होंने कहा, "मैं बिगड़ गया था...स्कूल में मुझे बीड़ी पीने की भी लत लग गई थी।" गौरतलब है कि वह तीसरी बार सांसद बने हैं।

Load More