सांसद पद की शपथ लेते समय 'जय फिलिस्तीन' बोलने पर बरेली के कोर्ट ने ओवैसी को दिया नोटिस
बरेली (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को सांसद पद की शपथ लेने के दौरान 'जय फिलिस्तीन' बोलने को लेकर नोटिस जारी कर 7 जनवरी 2025 को पेश होने का आदेश दिया है। विरेंद्र गुप्ता नामक वकील ने ओवैसी पर संवैधानिक और कानूनी मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी।