सांसद व अभिनेत्री कंगना के निर्वाचन को दी गई चुनौती, हिमाचल हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किन्नौर के लायक राम नेगी द्वारा दायर की गई याचिका पर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को बुधवार को नोटिस जारी किया। कंगना के निर्वाचन को रद्द करने की मांग करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि मंडी से उनका नामांकन गलत तरीके से रद्द किया गया। कंगना से 21 अगस्त तक जवाब मांगा गया है।