सांसद स्वाति मालीवाल ने 'आप' छोड़ने को लेकर किया पहला पोस्ट
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के साथ 'आप' छोड़ने को लेकर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पहला X पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा, "पूरी आम आदमी पार्टी अपने आदर्शों से भटक चुकी है। मेरे साथ उनके (अरविंद केजरीवाल) आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। मुझे बर्बाद करने की धमकियां दी गईं।"