सेंसर बोर्ड ने दिलजीत की 'पंजाब 95' में 120 कट और टाइटल बदलने का दिया आदेश: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने ऐक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' में 120 कट लगाने और टाइटल में बदलाव करने का आदेश दिया है। बकौल रिपोर्ट, बोर्ड की कमिटी ने फिल्म के मेकर्स को मुख्य किरदार जसवंत सिंह खालड़ा का नाम बदलकर सतलुज रखने का सुझाव दिया है। वहीं, मेकर्स ने इस सुझाव पर आपत्ति जताई है।