सेंसरशिप रहेगी तो भारतीय सिनेमा वैश्विक प्लैटफॉर्म तक नहीं पहुंच सकता: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने सेंसरशिप को लेकर कहा है कि अगर फिल्में रिलीज़ से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की निगरानी में आती रहीं तो भारतीय सिनेमा वैश्विक मंचों तक नहीं पहुंच सकता है। नवाज़ुद्दीन ने कहा है कि ज़्यादा सेंसरशिप अच्छी फ़िल्मों के निर्माण में बाधा बन जाती है। इस कारण दर्शक केवल 'घिसी-पिटी' फिल्में ही देख पाएंगे।