सुअरों को दिया जाने वाला खाना खाती है चीन की लड़की, कहा- फायदेमंद और सस्ता है
'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक, चीन की कॉन्ग युफेंग नाम की एक लड़की सुअरों को दिया जाने वाला खाना खाती है और उसने अपने घर में बोरी भर 'पिग फीड' रखा हुआ है। युफेंग सोशल मीडिया पर 'पिग फीड' खाते हुए अपने वीडियोज़ डालती है और इसे खाने के फायदे बताती है। बकौल युफेंग, यह काफी सस्ता है।