साइकोलॉजिस्ट ने शेयर की बियर पीते हुए स्तनपान कराने की अपनी पुरानी तस्वीर, छिड़ा विवाद
चेक रिपब्लिक की ओल्गा व्लाचिन्स्का नामक साइकोलॉजिस्ट ने हाल ही में लिंक्डइन पर अपनी 10-साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बियर पीते हुए स्तनपान कराती दिखीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। पोस्ट पर एक लिंक्डइन यूज़र ने 'इसका समर्थन करती हूं' लिखा जबकि एक अन्य यूज़र ने लिखा, "...और बियर दूध में बदल गया।"