साइक्लोन 'अर्नब' ने पार किया आंध्र का तट, अब किन इलाकों में भारी बारिश का खतरा?
मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश में 28 अक्टूबर-1 नवंबर तक गरज-चमक और तेज़ हवाओं का दौर जारी रहने की चेतावनी है। दक्षिण ओडिशा में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश व कुछ जगह बेहद भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में 29 अक्टूबर को मध्यम बारिश और 30 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है।