साइकलिंग के लिए टाइट कपड़े पहनने पर तुर्किए में गवर्नर को पद से हटाया गया
तुर्किए में अर्दहान प्रांत के गवर्नर मेहमत फतिह सिसेकली को साइकल चलाते समय स्पोर्ट्स टाइट्स (टाइट कपड़े) पहनने के चलते पद से हटा दिया गया है। दरअसल, सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने उनकी साइकलिंग की तस्वीरों-पहनावे को लेकर आपत्ति जताई थी। वहीं, सिसेकली ने कहा कि उन्होंने जो कपड़े पहने थे वे खेल के लिए बनाए गए सामान्य कपड़े थे।