साइकल चलाते समय 7 साल के बच्चे को एमपी में आया हार्ट अटैक, हुई मौत

निवाड़ी (एमपी) में साइकल चलाते समय 7-वर्षीय लड़के को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई है। सीने में तेज़ दर्द की शिकायत के बाद उसे ओरछा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा गया। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उल्टी होने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

Load More