साइना नेहवाल गठिया से हैं पीड़ित, कहा- मेरी कार्टिलेज खराब हो गई है
लंदन ओलंपिक्स 2012 की कांस्य पदक विजेता भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने खुलासा किया है कि वह गठिया से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा, "मेरी कार्टिलेज बहुत खराब हो गई है। ऐसे में 8-9 घंटे तक खेल से जुड़ा रहना बहुत मुश्किल है।" 34-वर्षीय नेहवाल ने कहा, "मैं संन्यास लेने के बारे में सोच रही हूं। यह पीड़ा दायक होगा।"