साइबर अपराध एक बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने साइबर अपराध को एक उभरता हुआ बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से तकनीकी विशेषज्ञता के ज़रिए इस चुनौती से निपटने के प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 'साइबर फॉरेंसिक लैब' बनाने समेत कई पहल की हैं।