साइबर फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा गूगल सेफ्टी चेक फीचर
यूज़र अपने गूगल अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए गूगल सेफ्टी चेक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए स्मार्टफोन में गूगल क्रोम ब्राउज़र में स्क्रीन पर मौजूद 3 डॉट पर क्लिक करें। इसके बाद गूगल सेफ्टी चेक को सेलेक्ट करें, यह फीचर सिस्टम या स्मार्टफोन को स्कैन कर बता देगा कि क्या खतरे में है।