साइबर हमले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि साइबर हमले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा, "यह सभी क्षेत्रों में देश के संपूर्ण शासन ढांचे को प्रभावित करता है।" उन्होंने कहा कि इन्हें विफल करने में सक्षम सुरक्षित राष्ट्रव्यापी प्रणाली बनाने के लिए सिविल सेवाओं और सशस्त्र बलों को मिलकर काम करना चाहिए।