साईं लाइफ साइंसेज़ का 11 दिसंबर को खुलेगा ₹3042 करोड़ का IPO, तय हुआ प्राइस बैंड

हैदराबाद की फार्मा कंपनी साईं लाइफ साइंसेज़ का ₹3,042.62 करोड़ का आईपीओ 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी आईपीओ के ज़रिए ₹950 करोड़ के 1.73 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और ₹2,092.62 करोड़ के 3.81 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹522-549 तय किया गया है।

Load More