साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का बदला टाइटल और रिलीज़ डेट
ऐक्ट्रेस साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का टाइटल बदलकर 'मेरे रहो' कर दिया गया है। वहीं, फिल्म की रिलीज़ डेट 7 नवंबर से बदलकर 12 दिसंबर कर दी गई है। यह फिल्म ऐक्टर आमिर खान और मंसूर खान के प्रोडक्शन में बनी है। गौरतलब है, आमिर और मंसूर 17 साल बाद एकसाथ काम कर रहे हैं।