सीईओ ने लगाई ऐसी 'क्रूर फटकार' कि बेंगलुरु के कर्मी को जाना पड़ा अस्पताल
बेंगलुरु के एक टेक कर्मी ने दावा किया है कि उसकी पूर्व कंपनी के सीईओ ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान उसे इतनी 'क्रूरता से फटकारा' कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस्तीफा देने वाले शख्स ने कहा, "मैं ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था।" उसने आरोप लगाया कि उसे सात महीने तक लगातार सायकोलॉजिकल हरासमेंट सहना पड़ा।