CEC ज्ञानेश कुमार के फैसले रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर शक्ति केंद्रीकरण का आरोप लगाया गया है। याचिका में बिना दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति के लिए गए फैसलों को रद्द करने, पुराना फॉर्म-6 लागू करने और ईसीआईनेट डेटा की फोरेंसिक जांच की मांग की गई है। वहीं, आयोग ने कहा कि अंतिम फैसले सहमति से होते हैं।