साउथ ऐक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने गोवा में एंटनी थाटिल से की शादी
साउथ की ऐक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से शादी कर ली है। कीर्ति ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। गौरतलब है, शादी के कार्यक्रम 10 दिसंबर से शुरू हो गए थे। कीर्ति की अगली फिल्मी बेबी जॉन 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी।