साउथ ऐक्टर विशाल कृष्ण रेड्डी इस साल अपने जन्मदिन पर साई धनशिका से करेंगे शादी
साउथ ऐक्टर विशाल कृष्ण रेड्डी इस साल अपने जन्मदिन (29 अगस्त) पर ऐक्ट्रेस साई धनशिका से शादी करेंगे। 'दैनिक जागरण' के अनुसार, विशाल ने एक इवेंट में कहा है, "साई धनशिका एक बेहतरीन इंसान हैं। मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे लिए सबसे अच्छा आखिरी के लिए बचाया है। हम दोनों एक खुशहाल ज़िंदगी जिएंगे।"