साउथ के ऐक्टर अजित कुमार ने खरीदी ₹9 करोड़ की फरारी कार, तस्वीर आई सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के ऐक्टर अजित कुमार ने दुबई में लाल रंग की फरारी कार खरीदी है जिसकी कीमत करीब ₹9 करोड़ बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐक्टर अजित लग्ज़री कारों के शौकीन हैं और उनके पास फरारी 458 इटालिया, बीएमडब्ल्यू 740एलआई, बीएमडब्ल्यू के1300एस व बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर समेत अन्य गाड़ियां हैं।