कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का रविवार सुबह 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अभिनेता की मां को श्रद्धांजलि देते हुए X पर लिखा, "प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले...ॐ शांति।"