सीएम आवास खाली कर 'आप' सांसद अशोक मित्तल के सरकारी बंगले में शिफ्ट होंगे केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सीएम आवास खाली कर देंगे। 'आप' ने बताया कि केजरीवाल पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के सरकारी बंगले में शिफ्ट होंगे जो फिरोज़शाह रोड पर स्थित है। बकौल रिपोर्ट्स, अशोक मित्तल के इस बंगले पर फिलहाल उनके कर्मचारी रह रहे थे।