सीएम नीतीश ने उन्नाव बस हादसे पर जताया शोक, बिहार के घायलों के इलाज के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्नाव (उत्तर प्रदेश) बस हादसे में हुई बिहार के लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने बिहार के मृतकों के परिजन को ₹2-2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, नीतीश ने अधिकारियों को यूपी सरकार के साथ मिलकर बिहार के घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।