सीएम नीतीश ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी के सिर आपस में टकराए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मज़ाक में उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी के सिर आपस में टकराए जिसका एक वीडियो सामने आया है। सिन्हा और चौधरी इस कार्यक्रम में टीका लगाकर पहुंचे थे। मंत्री चौधरी ने इस पर कहा कि नीतीश कुमार ऐसा प्यार से करते हैं।