सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बीजेपी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी अकेली लड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को 'किसी बैसाखी' की ज़रूरत नहीं है। शाह ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।