सीएम योगी के बस में कुछ नहीं रह गया, इस्तीफा देकर मठ चले जाएं: बहराइच हिंसा पर कांग्रेस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बहराइच में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कहा है, "बीजेपी सरकार में पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है।" राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि अब उनके बस में कुछ नहीं रह गया है और उनको इस्तीफा देकर मठ चले जाना चाहिए।"