यूपी के सीएम योगी ने 4543 दारोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी पुलिस के 4,543 नवचयनित उप-निरीक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कानून का पालन करने वाला बनाना है, कानून विहीन नहीं। बकौल सीएम, पुलिसकर्मियों को जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा। सरकार जल्द 1,200 राजस्व कर्मियों, 42000 होमगार्ड, 32000 सिपाहियों और 25000 शिक्षकों को भी नियुक्ति-पत्र देगी।