सीएम योगी ने IAS अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड, लखनऊ के रह चुके हैं DM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के ज़मीन अधिग्रहण में हुए भ्रष्टाचार मामले में आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया है। अभिषेक प्रकाश 2019-2022 तक लखनऊ के ज़िलाधिकारी रह चुके हैं। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश वर्तमान में औद्योगिक विकास विभाग के सचिव व इन्वेस्ट यूपी के सीईओ हैं।