सीएम योगी ने PDA में P को बताया पाकिस्तान, जवाब में अखिलेश ने बताया BJP का नया फुल फॉर्म
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाते हुए कहा है, "पीडीए में कभी इनका पी 'पिछड़ा' था, फिर 'पंडित' हो गया और देखना ये लोग पी से पाकिस्तान भी कर देंगे।" सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसका जवाब देते हुए बीजेपी का नया फुल फॉर्म 'भाग जाओ पाकिस्तान' बताया है।