सीएम योगी ने अखिलेश के बयान 'मठाधीश और माफिया में फर्क नहीं' पर किया पलटवार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान 'मठाधीश और माफिया में ज़्यादा फर्क नहीं है' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इनके अंदर औरंगज़ेब की आत्मा घुस गई है।" योगी ने कहा, "धर्माचार्यों को ये माफिया कहते हैं...लेकिन भू-माफिया, पशु माफिया और संगठित अपराध में लिप्त माफियाओं के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ते थे।"