सीएम योगी ने प्रयागराज में 'मां की रसोई' का किया उद्घाटन, ₹9 में मिलेगा भरपेट भोजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में सामुदायिक रसोई 'मां की रसोई' का उद्घाटन किया। सरकार के अनुसार, इस रसोई में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को ₹9 में भोजन मिलेगा जिसमें दाल, 4 रोटियां, सब्ज़ियां, चावल, सलाद और मिठाई मिलेगी। रसोई का संचालन स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में किया जा रहा है।