सीएम योगी ने बताया भगदड़ को लेकर दर्ज हुई FIR में 'भोले बाबा' को क्यों नहीं बनाया गया आरोपी
हाथरस (यूपी) में सत्संग में मची भगदड़ को लेकर दर्ज हुई एफआईआर में नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' का नाम बतौर आरोपी शामिल नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सबसे पहले एफआईआर उनके खिलाफ होती है जिन्होंने आयोजन के लिए आवेदन दिया है। बकौल सीएम योगी, घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।