डेढ़ साल में 217 लाख मीट्रिक टन कूड़ा साफ, करीब 100 एकड़ ज़मीन हुई मुक्त: CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्षों में तीन लैंडफिल साइटों ओखला, भलस्वा और गाज़ीपुर से 217.17 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कर 100 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है। उन्होंने नई प्रोसेसिंग यूनिट्स को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ कार्यशील बनाने के निर्देश दिए।