सीएम रेखा बदलना चाहती हैं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम; पत्र में बताई वजह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम को बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में कहा, "महाराजा अग्रसेन एक प्रतिष्ठित ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं जिनकी विरासत का भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास पर और विशेष रूप से दिल्ली में गहरा प्रभाव पड़ा है।"

Load More