सीएम से नियुक्ति पत्र पाने वाली नर्स दिल्ली में बनाई गई बंधक, कॉल गर्ल बनाने की थी तैयारी
बिहार रोज़गार मेले में मुख्यमंत्री से ₹48,000 के वेतन की नौकरी का नियुक्ति पत्र पाने वाली एक नर्स को अनैतिक गतिविधियों में धकेलने की कोशिश हुई है। आरोप है कि दिल्ली पहुंचने पर उसे अस्पताल के बजाय एक हॉस्टल में बंधक बनाकर रखा गया जहां वीडियो कॉल के ज़रिए लड़कों के सामने लड़कियां पेश कर उनका सौदा होता था।