सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की चंपाई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "चंपाई बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मैं उन्हें शुभकामना देने आया हूं।" उन्होंने कहा, "हमारी कोई राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं हुई। मैंने उन्हें असम आकर कामाख्या देवी के दर्शन करने और मेरे घर भोजन का निमंत्रण दिया है।"