सीएस शेट्टी होंगे SBI के नए चेयरमैन, 28 अगस्त को संभालेंगे पदभार

केंद्र सरकार ने चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी को एसबीआई का नया चेयरमैन नियुक्‍त क‍िया है। शेट्टी का कार्यकाल 28 अगस्त से शुरू होकर 3 साल तक चलेगा। बैंक के वर्तमान चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल 28 अगस्त को खत्म होगा। फाइनेंशियल सर्विसेज़ इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो (एफएसआईबी) ने चेयरमैन पद के लिए बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर शेट्टी के नाम की सिफारिश की थी।

Load More