सिक्किम आने वाले पर्यटकों के वाहनों में कचरा फेंकने की थैलियां रखना किया गया अनिवार्य
सिक्किम में आने वाले पर्यटक वाहनों को अब कचरा फेंकने के लिए अनिवार्य रूप से थैलियां रखनी होंगी। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अनुसार, पर्यावरणीय स्थिरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की आकस्मिक जांच की जाएगी।