सिक्किम में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की हुई मौत
सिक्किम के ग्यालशिंग ज़िले में गुरुवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से 500 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बकौल पुलिस, सभी मृतक पश्चिमी सिक्किम के युकसोम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के अपर अरिथांग के निवासी थे।