सिक्किम में पब्लिक प्लेस पर बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी महिलाएं, खुले ब्रेस्टफीडिंग पॉड

सिक्किम सरकार ने राज्य के 5 ज़िलों में 6 ब्रेस्टफीडिंग पॉड स्थापित किए हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने यह 'ब्रेस्टफीडिंग पॉड' भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से नवजात बच्चों को स्तनपान कराने के लिए सुविधाएं देने के मद्देनज़र बनाया है। बकौल सरकार, ग्यालशिंग के मुख्यालय में एक और 'ब्रेस्टफीडिंग पॉड' स्थापित करेंगे।

Load More