सिक्किम में शख्स ने अपनी 9 वर्षीय सौतेली बेटी का कई बार किया रेप, हुआ गिरफ्तार
सोरेंग (सिक्किम) में अपनी 9 वर्षीय सौतेली बेटी का रेप करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब बच्ची नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थी। बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसके सौतेले पिता ने पिछले कुछ महीनों में उसका 4 बार रेप किया है।