सिक्किम में हुआ लैंडस्लाइड, 4 लोगों की हुई मौत व 3 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में गुरुवार रात लैंडस्लाइड हुआ और इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग लापता हैं। इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उफन रही ह्यूम नदी पर लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाया, जिसके ज़रिए 2 घायल महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।