सिक्किम यूनिवर्सिटी में अब छात्राओं को हर माह 1 दिन की मिलेगी पीरियड लीव

सिक्किम विश्वविद्यालय ने छात्राओं को पीरियड्स के दौरान हर महीने एक दिन की छुट्टी लेने की अनुमति दी है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार लक्ष्मण शर्मा ने कहा है, "कुलपति ने छात्राओं/महिलाओं को परीक्षाओं को छोड़कर मासिक धर्म पर हर महीने एक दिन के अवकाश की अनुमति दी है।" बीते महीने ही सिक्किम यूनिवर्सिटी छात्र संघ ने इसकी मांग की थी।

Load More