स्कूटर का इंडिकेटर खराब होने के बाद पैर से सिग्नल देता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्कूटर का इंडिकेटर खराब होने के बाद पैर से सिग्नल देता दिख रहा है। वीडियो में शख्स अपना बायां पैर हवा में उठाकर हिलाते हुए दिखा ताकि पीछे आ रहे शख्स को पता चल जाए कि उसे मुड़ना है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "मैं भी ट्राई करूंगा।"