स्कूटर चलाने के लिए एक हाथ से विकलांग शख्स ने किया जुगाड़, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक हाथ से विकलांग एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कपड़े के सहारे स्कूटर को ऑपरेट करता दिख रहा है। कई लोगों ने इस जुगाड़ की प्रशंसा की है। एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया, "आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "कृपया हेलमेट लगाएं।"