महिला अधिकारों के समर्थन में अफगानिस्तान से सीरीज़ नहीं खेलेगा स्कॉटलैंड
क्रिकेट स्कॉटलैंड ने सोमवार को एलान किया कि महिला अधिकारों का समर्थन करते हुए उनकी पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय या त्रिकोणीय सीरीज़ नहीं खेलेगी। यह फैसला तब तक लागू रहेगा जब तक अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट और मानवाधिकारों की स्थिति में ठोस बदलाव नहीं आता है। हालांकि, स्कॉटलैंड की ICC इवेंट्स में भागीदारी जारी रहेगी।