स्कॉटलैंड की नदी में मिला 22 वर्षीय भारतीय छात्रा का शव, महीनेभर से थी लापता

स्कॉटलैंड की पुलिस ने बताया है कि आल्मंड नदी में एक शव मिला है जो 22-वर्षीय भारतीय छात्रा संतरा एलिज़ाबेथ साजू का है। पुलिस के मुताबिक, केरल निवासी साजू एडिनबर्ग के हेरियट वॉट यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं और 6-दिसंबर से लापता थीं। बकौल पुलिस, शव के पहचान की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई लेकिन परिवार को बता दिया गया है।

Load More