स्कोडा ऑटो इंडिया में महिंद्रा खरीद सकती है 50% हिस्सेदारी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन के भारतीय कारोबार की 50% हिस्सेदारी खरीद सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों पक्ष बातचीत के अंतिम चरण में हैं और कुछ ही हफ्तों में सौदा हो सकता है। इस समझौते के लिए फॉक्सवैगन के भारतीय बिज़नेस की वैल्यूएशन $1 बिलियन आंकी गई है।